भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव के बलिदान को कभी भुला नहीं पाएगा देश : पंकज सिंगला, जिलाध्यक्ष भाजयुमो

Posted by: | Posted on: March 23, 2022


फरीदाबाद के सभी मंडलों में शहीद सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया शहीदी दिवस
फरीदाबाद, 23 मार्च। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस को पूरे जिले में शहीद सम्मान दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान जिले के 20 मंडलों में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज सिंगला की टीम ने कार्यक्रम आयोजित करके शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की प्रतिमाओं एवं चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बार शहीदी दिवस इसलिए खास रहा क्योंकि भाजपा युवा मोर्चा कि टीम शहीद भगत सिंह के समाधि स्थल हुसैनीवाला से, जलियावाला बाग से, राजगुरू तथा सुखदेव के घरों इन शहीदों की मिट्टी लेकर आई और उन्हें हरियाणा के सभी जिलों में पहुंचाया गया, जहां आज शहीद सम्मान दिवस के कार्यक्रम की शुरूआत पर सभी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर इस माटी को नमन किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव जैसे सरीखे देशभक्तों को कभी भुलाया नहीं जा सकता क्योंकि छोटी सी उम्र में ही उनमें जो देशभक्ति का जुनून था, उसने पूरी अंग्रेजी हकूमत के दांतों तले चने चबाने पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने कहा कि धन्य है ऐसे माताएं जिन्होंने ऐसे वीर सपूतों को जन्म देकर भारत देश का गौरव बढ़ाया। उन्हाने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पहली सरकार है, जिसने शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी और उनकी कुर्बानी की गाथा को सामने लाकर लोगों को उससे रूबरू करवाया है, जबकि पूर्व की सरकारों ने केवल और केवल शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी को छुपाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज आज हम सभी को शहीद भगत सिंह, राजगुरू तथा सुखदेव जैसे शहीदों के शहीदी दिवस पर देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए, यही इन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसी कड़ी में फरीदाबाद जिले में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला के नेतृत्व में युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर शहीद सम्मान दिवस मनाया और शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जिला सचिव भाजपा रविंदर त्यागी, ओल्ड फरीदाबाद मंडल अध्यक्ष भाजपा सचिन शर्मा, ओल्ड मंडल अध्यक्ष भाजयुमो गौरव तवंर , धर्मेंद्र भाटी, श्रीचंद गौतम, सविता चौहान एवं अन्य उपस्थित रहे।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *