फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )| जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नेतृत्व में हजारों की सं या में जाट समुदाय के लोग भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरियाणा दौरे का विरोध कर अपनी नाराजगी जताएंगे। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक सीही गांव में संपन्न हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष कुलवीर अत्री, बबलू हुडडा दयालपुर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जाट समुदाय के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव मलिक की उपस्थित में उन्होंने कहा कि मु यमंत्री ने कई बार जोर देकर कहा था कि मात्र कुछ महीनों में ही जाट समुदाय के आरक्षण की मांग को पूरा कर दिया जाएगा और इसके लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है इस प्रकार की बातें कई बार की गई, लेकिन उसका परिणाम कुछ नहीं निकला। इस बात से हरियाणा प्रदेश का जाट समुदाय के लोग भाजपा के खिलाफ है। यह कोई राजनैतिक लड़ाई नहीं है यह अपने हक के लिए लड़ रहे हैं। सरकार को जाटों के आरक्षण के हक को दे देना चाहिए। आगामी 15 फरवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष प्रदेश का जाट समुदाय शांति पूर्वक अपनी मांग को रखेगा और प्रदेश सरकार की वायदाखिलाफी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की जाएगी। इस अवसर पर मा. महेंद्र, महावीर, देशराज, वीरेंद्र मान, देवी लांबा, जवाहर, नाहरसिंह धारीवाल, सूरजफौगाट, देवेंद्र लटकन, देवीसिंह तेवतिया ने भी अपने विचार रखे और कहा कि फरीदाबाद जिले से जींद के लिए हजारों की सं या में जाट समुदाय के लोग पहुंचेंगे। इसके लिए रूपरेखा तैयार कर जि मेवारी सौंपी गई है। बैठक में इनैलो नेता देवी ङ्क्षसह तेवतिया ने भी पार्टी का समर्थन जाट आरक्षण संघर्ष समिति को दिया।
Related Posts
उद्योग मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय से श्री शिरडी साईधाम के दर्शन के लिए तीर्थ यांत्रियों की बस को बड़े हर्षोल्लास के साथ रवाना किया गया
( विनोद वैष्णव ) |उद्योग मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय से श्री शिरडी साईं धाम के लिए बस रवाना ,…
पाली गाँव से सरपँच पद के भावी उम्मीदवार अशोक भड़ाना ने स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी की सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी:-
पाली गाँव से सरपँच पद के भावी उम्मीदवार अशोक भड़ाना ने स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी की सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं…
कॉलेज हो , ऑफिस हो ,या फिर हो कोई फंक्शन कहीं भी पहन सकते हैं ये 6 तरह के कुर्ते।
गर्मी में हम ऐसे कपड़े ढूंढ़ते जिसमें कम्फर्टेबल फील करें चाहे फिर वो जीन्स टी-शर्ट हो या कुर्ता। इस मौसम…