नए खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच है सांसद खेल महोत्सव : विधायक सीमा त्रिखा

Posted by: | Posted on: May 23, 2022

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव नए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का बेहतरीन मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इससे युवा खिलाड़ियों में एक नए जोश का संचार होता है और वह बड़ी प्रतियोगिताओं में कुछ करने का जज्बा लेकर यहां से निकलते हैं। 

विधायक सीमा त्रिखा सेक्टर-12 खेल परिसर में चल रहे तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव में शनिवार सायं रस्साकशी गेम के खिलाड़ियों की हौसला अफजाई कर रही थी। उन्होंने कहा कि विश्व के यशश्वी प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच है कि सांसद खेल महोत्सव के जरिये गांव में उन छुपी हुई प्रतिभाओं को निखाराना है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की यह एक दूरदर्शी सोच है। उन्होंने कहा कि इस खेल महोत्सव के माध्यम से दूर दराज के गांव में उन छुपी हुई प्रतिभाओं को जो छोटे कस्बों और शहरों में रहते है, उन्हें एक ऐसा मंच मिले, जहां वो अपनी प्रतिभा को दिखा सके। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में इस सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है।

सीमा त्रिखा ने कहा कि हरियाणा तो खिलाड़ियों की खान है। दुनिया में देश और प्रदेश के नाम का परचम फहराने और देश के गौरव को बढ़ाने का काम हमारे हरियाणा के खिलाड़ियों ने किया है। आज हिंदुस्तान का नाम अगर खेलों में चमक रहा है, तो उसमें हरियाणा के खिलाड़ियों की बहुत बड़ी भूमिका है।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल की खेल नीति का परिणाम है कि हरियाणा के खिलाड़ी पूरे देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रहे हैं। नई खेल नीति ने खेलों में हरियाणा के बच्चों की रुचि बढ़ाई है। आज मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच देने के लिए बनाया गया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में खिलाड़ी इसमें भाग ले।

गांव में छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच देने की यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच सांसद खेल प्रतियोगिता है। सांसद खेल महोत्सव में होने वाली प्रतियोगिताओं में फरीदाबाद और पलवल ज़िलों के खिलाड़ी ले रहे हैं।

विधायक सीमा त्रिखा ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और अपना परिचय दिया। इसके बाद स्वयं रस्साकशी कर खेल शुरू करवाया।

इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा ने केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का खेल महोत्सव करवाने के लिए आभार जताया

  • रस्साकशी के सेमी फाइनल में  मिशन ओलंपिक
  • एमराल्ड कान्वेंट स्कूल वर्सेस एवीएन क्लब केएल मेहता कॉलेज और दुधौला
  • एमएचसी-2 व एमएचसी- I तरुण निकेतन स्कूल के बीच रोचक मुकाबले देखने को मिले।

इस अवसर पर एमसीएफ के संयुक्त आयुक्त गौरव अंटिल, एमसीएफ के संयुक्त आयुक्त  डॉक्टर नरेश कुमार सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *