आप का व्यापरी संगठन दिन प्रतिदिन हो रहा है मजबूर : अमन गोयल/राजेंद्र शर्मा

Posted by: | Posted on: July 30, 2022


फरीदाबाद.तिगांव विधानसभा के क्षेत्र मेें आने वाले सभी नगर-निगम वार्डो में आम आदमी पार्टी के व्यापार संगठन का गिराफ दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। जहां पहले इस संगठन में केवल व्यापारी वर्ग ही शामिल होते रहे है वहीं आज इस संगठन में छोटे दुकानदार से लेकर एक व्यापारी भी संगठन में शामिल हो रहा है। वहीं उसके संगठन में इस बार महिला वर्ग से व्यापार करने वाले महिलाओं को भी जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा हरियाणा में आम आदमी का व्यापार संगठन तेजी से बढ़ रहा है। उक्त बातें शुक्रवार को नगर निगम के वार्ड नंबर-25 से आम आदमी पार्टी के संभावित उम्मीदवार धंनजय झा के निवास पर एक धार्मिक आयोजन हरियाणा व्यापार प्रकोष्ठ साउथ जोन के अध्यक्ष अमन गोयल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। इस क्रम में उनके साथ पूर्व लोकसभा प्रत्याक्षी राजेंद्र शर्मा, प्रवासी नेता संतोष यादव, हरेंद्र भाटी,समीर गुप्ता, खैमी ठाकुर भी उपस्थित रहें। वहां पहुंचने पर सभी अतिथियों का आयोजन धंनजय झा की तरफ से अतिथियों का फूल-मालओं से स्वागत किया गया।


वहीं इस मौके पर पूर्व लोकसभा प्रत्याक्षी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जिस तेजी से आम आदमी पार्टी का वर्चस्व कायम हुआ है। उससे अन्य पार्टियों में जबरदस्त बौखलाहट है और सभी की निगाहें आम आदमी पार्टी पर टिकीं हैं। वहीं कार्यक्रम में लगभग 50 महिला,पुरूष और युवाओं को पार्टी की टोपी पहनाकर सदस्यता दी। इस अवसर पर मुख्य रूप रूद्वकांत झा, वायन झा, विदेशर ठेेेकेदार की मुख्य मौजूदगी रही।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *