फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। ड्रीम विंडो इवेंट्स की ओर से मथुरा रोड स्थित होटल रेडिसन ब्लू में शहर की सबसे बड़ी फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बिग बॉस 9 के प्रतिभागी कमलजीत सिंह और बिग बॉस 2007 के विजेता रोहित एवं बिग बॉस सीजन 2 के विजेता आशुतोष कौशिक ने किया। इस एग्जीबिशन में 40 से ज्यादा डिजाइनर अपने प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन कर रहे हैं। डीवीम विंडो इवेंट की निदेशक नूपुर गुप्ता ने बताया कि इस एग्जीबिशन में ज्वेलरी, होम डेकोर, डिजाइनर ड्रेसेस, इंपोर्टेड परफ्यूम और लग्जरी आइटम उपलब्ध हैं। हिंदी सिनेमा के कॉस्ट्यूम डिजाइनर एवं क्रिएटिव प्रोडूसर पवन नागपाल इस एग्जीबिशन के सह आयोजक हैं। एग्जीबिशन में डॉली नागपाल का कासा डी डुरो, ग्रेटर कैलाश की प्रीति मखीजा का फैशन जोन, बनारसी ताना-बाना, साकेत से रॉक ए बेलो क्रिएशन, पुष्पांजलि ज्वेलर्स, दी टेन बेस, हौज खास से निर्वी आदि स्थानों के प्रतिभागी डिजाइनर ड्रेसेस, फुटवियर, ज्वेलरी, होम डेकोर आदि उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में दीपशिखा लुगानी, निकिता खत्री, लावण्या मदान, ज्योत्सना अत्री, रुचिका अग्रवाल, कविता अग्रवाल, पब्लीन गुजराल आदि कई अन्य सिने और पेज थ्री सेलिब्रिटी ने खचाखच हॉल में समां बांध दिया। लोगों ने वेलेंटाइन के मौके पर जमकर खरीददारी की। इस अवसर पर नेशनल एसोसिएशन फार द ब्लाइंड की उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता भी मौजूद थीं।
Related Posts
अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शारदा विद्या निकेतन इंग्लिश हाई स्कूल ने बच्चो को दिया योग सन्देश
नवी मुंबई (विनोद वैष्णव/रूबी सिंह ) | 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शारदा विद्या निकेतन इंग्लिश…
संजू पोस्टर: पत्नी मान्यता दत्त के रूप में मिलिए दिया मिर्ज़ा से जिसने कठिन समय में हर पल दिया अपने पति का साथ!
( विनोद वैष्णव )| बीते दिन संजय दत्त की मां नर्गिस के पोस्टर का अनावरण करने के बाद, राजकुमार हिरानी…
सूरजकुण्ड में चल रहे 32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुण्ड षिल्प मेला में डाक विभाग द्वारा लगाया गया उप डाकघर दर्षकों को विषेषतौर पर आकर्षित कर रहा है
सूरजकुण्ड( विनोद वैष्णव ) |फरीदाबाद के सूरजकुण्ड में चल रहे 32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुण्ड षिल्प मेला में डाक विभाग द्वारा लगाया…