फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | समाज की एक बड़ी समस्या महिलाओं में मासिक धर्म से सम्बंधित पर्याप्त जानकारी के अभाव में उसकी अनदेखी करना है। इसी का संज्ञान लेते हुए अलायंस क्लब उड़ान द्वारा सैक्टर 31 एवं आसपास के रिहायशी क्षेत्र में घरों में काम करने वाली महिलाओं को एकत्र करके सम्बंधित समस्या के प्रति जागरूक किया गया। क्लब की चार्टर प्रेजिडेंट तान्या लूथरा ने महिलाओं को समझते हुए कहा की हमें अपनी शारीरिक सारांचना पर खेद नहीं बल्कि गर्व होणा चाहिए औऱ इसीलिए हमारा अपने प्रति दायितत्त्व औऱ भी बढ़ जाता है। तान्या लूथरा ने होने सम्बोधन में उपस्थित महिलाओं को चेताया कि यदि हर माह होने वाले इन विशेष दिनों में हमें अपनी स्वछता का ध्यान रखना चाहिए ताकि हम बीमार ना पड़े। इस अवसर पर अलायंस क्लब द्वारा रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद संस्कृति कि महिला सदस्यों के सहयोग से सभी उपस्थित महिलाओं को निःशुल्क सैनिट्री नैपकिन के पैकेट भी वितरित किये गए। तान्या लूथरा ने बताया कि वें क्लब के माध्यम से प्रति माह इन महिलाओं से रूबरू होंगी औऱ इस आयोजन में सहयोग के लिए रोटरी संस्कृति का आभार भी व्यक्त किया औऱ साथ ही इस प्रोजेक्ट कि इंचार्ज ऐलाई सरिता झा कि भी प्रशंसा की। कार्यक्रम में क्लब सचिव चांदनी श्रीधर, कोषाध्यक्ष शिवानी गौतम, महक के साथ साथ रोटरी संस्कृति से सुनीता विज, कविता सिंघल एवं अलका सिंघल भी उपस्थित थे।
