बल्लभगढ़ ( विनोद वैष्णव )| सुभाष कॉलोनी से मलेरना रोड पर आवागमन करने वाले लोगों को जल्द रास्ते में जमा कीचड़ से निजात मिलेगी। इसके लिए विधायक मूलचंद शर्मा ने सड़क को सीमेंटेड बनाने के कार्य का शुभारंभ किया। सड़क बनने से विभिन्न कॉलोनी के हजारों लोगों को फायदा होगा। इस दौरान पार्षद सविता तंवर, हरप्रसाद गौड़, पारस जैन, राकेश गुर्जर, बुद्धा सैनी मौजूद थे।सड़क की जर्जर हालत होने से लोगों को पैदल निकलना मुश्किल हो रहा था। बरसात के मौसम में जल भराव के कारण लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। इस सड़क के बनाने के लिए कॉलोनीवासी लंबे समय से मांग कर रहे थे। सड़क बनवाने के लिए विधायक मूलचंद शर्मा ने फरवरी 2016 में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने मांग रखी थी। मुख्यमंत्री ने सड़क व नाली बनाने के लिए 1 करोड़ 75 लाख रुपये का बजट मंजूर कर दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़क बनने से वार्ड नंबर-40, 39, 38 की कई कॉलोनी के लोगों को फायदा होगा।
Related Posts
Facebook embed example
Drinking vinegar authentic banh mi seitan messenger bag squid. Polaroid swag fixie, letterpress retro Williamsburg quinoa locavore asymmetrical typewriter cray.…
25 सितम्बर को ’’एक दिन, एक घंटा, एक साथ’’ श्रमदान गतिविधि का होगा आयोजन : शिखा
फरीदाबाद में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ’सेवा पखवाड़ा’ और ’स्वच्छता ही सेवा’ अभियान फरीदाबाद(विंनोद वैष्णव )। हरियाणा सरकार…
एएसआर ग्रुप ऑफ कम्पनी बना रही है लोगों को आत्मनिर्भर
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। एएसआर ग्रुप ऑफ कौलोकटिव ग्रोथ लिमिटेड द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम सभागार फरीदाबाद में…