शारदा राठौर को दी राष्ट्रीय महासचिव महिला कांग्रेस की जिम्मेवारी

Posted by: | Posted on: February 20, 2018

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) : पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद सुष्मिता देव ने राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। वे सुशिक्षित एवं एक अच्छी वक्ता तथा संघर्ष प्रवृति की नेता हैं। वे जिले से पहली ऐसी महिला हैं, जिन्हें पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पद दिया गया है।शारदा राठौर शुरुआत से संघर्षशील और जुझारू रही हैं। उन्होंने कांग्रेस में छात्र राजनीति से शुरुआत की। वे एनएसयूआइ की जिला अध्यक्ष और प्रदेश की महासचिव रहीं। वे युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव भी रहीं। वे उत्तर प्रदेश के 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक रह चुकी हैं। 2004 में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के शासन में उनके खिलाफ लोगों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने के लिए आरोपित किया गया। ये मुकदमा 10 वर्ष तक अदालत में चला। उनकी शिक्षा बीएससी एमए एलएलबी है। वे सबसे पहले 1994 में नगर निगम की पार्षद चुनी गईं। वे 2004 और 2009 में विधानसभा चुनाव जीती हैं और प्रदेश में दोनों बार मुख्य संसदीय सचिव पद पर रहीं। वे 2005 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य रहीं। वे 10 वर्ष तक जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्हें महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर उनके समर्थक खासे खुश हैं और अब वे पार्टी में कार्यकर्ताओं में एक नया जोश पैदा करेंगी।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *