फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )| केंद्र सरकार का चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क अभियान के तहत आज प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल फरीदाबाद की तीन पृमुख हस्तियों से मिले तथा उन्हें केंद्र सरकार की 4 साल की उपलब्धियों की बुकलेट साफ नीयत, सही विकास सौंपी।मुख्यमंत्री सबसे पहले प्रसिद्ध उद्योगपति के.सी. लखानी के घर पहुंचे तथा उन्हें केंद्र सरकार की उपलब्धियों की बुकलेट साफ नियत, सही विकास सौंपी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पूर्व क्रिकेटर विजय यादव के घर पर उनसे मुलाकात की तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों की बुकलेट सौंपी। इसके बाद मुख्यमंत्री मेट्रो अस्पताल फरीदाबाद में डॉक्टर एस. एस. बंसल व डॉक्टर सीमा बंसल से मिले और उन्हें केंद्र सरकार की उपलब्धियों की बुकलेट सौंपी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 4 साल के कार्यकाल में देश हित में कई बड़े निर्णय लिए तथा अनेक बदलाव किए तथा ऐसी योजनाएं बनाई जिसका जमीनी स्तर पर लोगों को पूरा लाभ मिला रहा है। सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की, जिनका लाभ आज उन्हें मिल रहा हैइस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक मूलचंद शर्मा,मुख्यमंत्री के मिडिया सलाहकार अमित आर्य , परिषद के चेयरमैन विनोद चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, भूमि सुधार आयोग के चेयरमैन अजय गौड़, जिला महामंत्री संदीप जोशी, उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल फरीदाबाद के दिल मेट्रो अस्पताल में डॉक्टर एस. एस. बंसल व डॉक्टर सीमा बंसल से मिले पहुंचे
