( विनोद वैष्णव )| लंबे समय बाद एकसाथ पर्दे पर वापसी कर रहे परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने अपनी आगामी फिल्म “नमस्ते इंग्लैंड” के लिए कमर कस ली है।लगभग आधे विश्व का दौरा करने वाली फिल्म “नमस्ते इंग्लैंड” का पहला स्टॉप अमृतसर होगा। इस फ़िल्म की प्रमुख जोड़ी परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर अपनी अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का पहला शेड्यूल शुरू करने जा रहे है। निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह की फ़िल्म “नमस्ते इंग्लैंड” की शूटिंग 22 फरवरी से अमृतसर शहर में शुरू होगी।निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह इससे पहले अक्षय कुमार और कटरीना कैफ अभिनीत सुपरहिट फिल्म “नमस्ते लंदन” का निर्देशन कर चुके है | लोगो को इस फिल्म की कहानी और म्यूजिक दोनों ही दिलो पे छा गया था। और अब इस बार फिर “नमस्ते इंग्लैंड” के साथ दर्शको का दिल जीतने के लिए तैयार है।विपुल अमृतलाल शाह की फ़िल्म “नमस्ते इंग्लैंड” एक पंजाबी मुंडे की कहानी है जिसकी शुरुआत पंजाब की शान अमृतसर से होती है लेकिन बाद में लगभग आधे ब्रह्मांड के से हो कर गुजरेगी यह फ़िल्म।फिल्म को मुंबई, पंजाब और यूनाइटेड किंगडम में फ़िल्माया जाएगा। इसके साथ ही, कहानी के अनुसार फ़िल्म आधी दुनिया से हो कर गुजरेगी।कहानी की शुरुवात पंजाब के अमृतसर और लुधियाना से होगी जिसके बाद ढाका, बांग्लादेश का रुख किया जाएगा, उसके बाद एक हिस्से की शूटिंग बेल्जियम के ब्रसेल्स में भी की जाएगी। इसके अलावा फिल्म के कुछ सीन को लंदन, ब्रिटेन और मुम्बई के कुछ हिस्सों में शूट किया जाएगा |जयंतीलाल गदा (पेन) की प्रस्तुति और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित, नमस्ते इंग्लैंड का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह, ने किया है जो इस फिल्म का निर्देशन भी करेंगे|
Related Posts
अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शारदा विद्या निकेतन इंग्लिश हाई स्कूल ने बच्चो को दिया योग सन्देश
नवी मुंबई (विनोद वैष्णव/रूबी सिंह ) | 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शारदा विद्या निकेतन इंग्लिश…
Saif Ali Khan revealed about his crazy avatar in ‘Kaalakaandi’ while Delhi promotions!
New Delhi Vinod Vaishnav| The Nawab of Bollywood Saif Ali Khan is now back with another humorous avatar through his…
तेरापंथ युवक परिषद ने किया जनकल्याण का कार्य बादशाह खान अस्पताल में भेंट किया वॉटर कूलर
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। समाजसेवा में सदैव अग्रणीय भूमिका निभानी वाली तेरापंथ युवक परिषद की टीम ने आचार्य महासमर के…