जननायक जनता पार्टी ने आगामी फरीदाबाद, गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम चुनावों की तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी द्वारा गुरुग्राम और मानेसर के बाद अब फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के लिए भी कमेटी का गठन कर दिया गया है। इसको लेकर शनिवार को दिल्ली में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जेजेपी ने फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राज्य मंत्री अनूप धानक, पूर्व मंत्री चौधरी हर्ष कुमार सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को चुनाव की कमान सौंपी हैं। इस चुनाव समिति में जिला प्रधान राजेश भाटिया, पूर्व विधायक रामकुमार कटवाल, कृष्ण जाखड़, तेजराम डागर, अरविंद भारद्वाज, जग्गी मेंबर, ठाकुर राजाराम, अमन अहमद, एडवोकेट जावेद खान, सुरेन्द्र सोरोत, भूपेंद्र मलिक, देवेन्द्र कादियान को शामिल किया है। वहीं ललित बंसल, एसएस राठी, सुरेश मित्तल, सुखराम डागर और हांसी नगरपरिषद के चेयरमैन प्रवीण ऐलावादी भी फरीदाबाद नगर निगम चुनाव की तैयारियों को संभालेंगे। यह कमेटी फरीदाबाद में वार्ड अनुसार कार्य करेगी और संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार करेगी।*युवा कार्यकर्ताओं को दिए मूल मंत्र*इस बैठक से पहले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जेजेपी युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की और संगठन मजबूती के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में युवा प्रकोष्ठ से संबंधी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि युवाओं द्वारा प्रदेशभर में जेजेपी को बूथ स्तर पर और मजबूत करने के लिए ‘एक बूथ एक योद्धा’ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए यह अभियान काफी अहम है इसलिए युवा कार्यकर्ता तेजी के साथ इस अभियान को चलाएं। इसके साथ-साथ पार्टी के प्रचार व प्रसार के लिए झंडा अभियान भी चलाएं। इस अवसर पर जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ नेता एवं चेयरमैन राजेंद्र लितानी, चेयरमैन सुमित राणा, युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान आदि मौजूद रहे।
Related Posts
Interview with the best movie directors from the last decade
Cronut seitan mustache Kickstarter crucifix bespoke. Trust fund deep v cornhole, sriracha flannel cray Vice seitan craft beer VHS Tumblr…
लिंग्याज में लगाया गया “एम्पोरियो मेला”
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड-डु-बी यूनिवर्सिटी) में “एम्पोरियो मेला-2022” एक दिवसीय मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। जिसमें…
71वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर पलवल डोनर्स क्लब ‘ज्योतिपुंज’ ने मिलेनियम स्कूल के कैंपस में लाइफलाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक,पलवल की टीम की मदद से स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया
पलवल (योगेश शर्मा /दीपक शर्मा ) | 71वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर पलवल डोनर्स क्लब ‘ज्योतिपुंज’ ने खजुरका गाँव…
