फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। बल्लभगढ़ के वार्ड नंबर 38 की निगम पार्षद उमा सैनी के पति बुद्धा सैनी और उसके परिवार पर गांव चंदावली में पड़ोसियों ने बच्चों की लड़ाई को लेकर लाठी डंडों और तेज धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में पार्षद पति योगेन्द्र उर्फ बुद्वा सैनी सहित करीब 4 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं । पुलिस ने झगडे में घायल पार्षद के परिवार का मेडिकल करवा कर आरोपी पडोसी गिर्राज, विनित, रवि, टीटू, लव, कुश, जयवीर, मुरारी, शेरसिंह, राजेश और शीला के खिलाफ आईएमटी पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।दंबगों के फरीदाबाद में कितने हौसले बुलंद है इसका अंदाजा निगम पार्षद उमा सैनी के परिवार पर हुए जानलेवा हमले से लगाया जा सकता है, हमला गांव चंदावली में निगम पार्षद के पडोसियों ने किया। हमले में पार्षद पति बुद्वा सैैनी सहित चार लोग गंभीर रूपये घायल हो गये जिन्हें आनन फानन में बल्लभगढ सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से घायलों को फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पार्षद पति बुद्धा सैनी का कहना है कि उनके गांव में बच्चों की आपस में लड़ाई हो गई थी इसी बात को लेकर पड़ोसियों ने उनके ऊपर घर में घुसकर हमला कर दिया। इतना ही नहीं दो दिन पहले भी पडोसियों ने उनके साथ मारपीट की थी जिसका एफआईआर आईएमटी पुलिस चौकी में दर्ज है। पुलिस की माने तो मामले की जांच कर रहे हैं और इससे पहले हुए झगड़े का भी मुकदमा दर्ज कर लिया है इसमें पार्षद पति के साथ उनके भतीजे और चाचा को भी चोटें आई हैं।
Related Posts
मुख्यमंत्री के आर्शीवाद से बल्लभगढ़ का हो रहा है चहुंमुखी विकास : मूलचंद
फरीदाबाद Vinod Vaishnav । बल्लभगढ़ के विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर…
पुलवामा में हुए आंतकवादी हमले के विरोध में जलूस निकालते हुए सरस्वती शिशु सदन सीनियर सैकेंडरी स्कूल के छात्र
बल्लबगढ़ (विनोद वैष्णव )| जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सी.आर.पी.एफ के काफिले पर पाकिस्तान समर्थित जैशे मोहम्मद आंतकवादी संगठन द्वारा किए…
रोड सैफ्टी क्यूंज प्रतियोगिता वर्ष 2017-18 के चैथे राऊंड की परीक्षा 12 जनवरी को
Brajesh Bhadoriya।रोड सैफ्टी क्यूज प्रतियोगिता वर्ष 2017-18 के तीसरे चरण में जो आज 10.01.18 को तीनों जोनो (एन.आई.टी, सैन्ट्रल, बल्लबगढ)…