फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में लोगो की मदद के लिए अपना सर्वधा त्याग करने वाले बाबा रामकेवल ने मंगलवार को एक ऐसा ही उदाहरण पेश किया। उन्होने हृूमन लीगल ऐड एण्ड क्राइम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन संस्था (एनजीओं)के आग्रह पर कैंसर पीडित युवती के इलाज के लिए मदद तौर पर 1000 नगद रूपये एंव इतने ही मूल्य का 1000 रूपयें का चैक देकर ईश्वर से उसकी जल्द ठीक होने की कामना की। इस मौके पर संस्था की प्रधान अनुराग शर्मा ,महासचिव राधिका बहल तथा मीडिया सैकेट्ररी एंव वरिष्ठ पत्रकार मनोज भारद्वाज मौजूद थे। बाबा रामकेवल ने आश्वन दिया कि जब भी कैंसर पीडित युवती को उनकी मदद की जरूरत पडेगी तो वह सदैव साथ रहेगे। महासचिव राधिका बहल ने भी इस मदद के लिए बाब रामकेवल का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि संत ओर महात्मा सभी मोहमाया के बंधन से मुक्त होते है इसलिए पूर्ण संसार के लोग उनके परिवार की तरह है। यही वजह है कि बाब रामकेवल जैसे लोग सदैव दुखी लोगो के साथ खडे दि ााई देते है। उनका यह भी कहना था कि प्रत्येक मनुष्य को अपनी आजीविका कुछ प्रतिशत जनकल्याण में खर्च करना चाहिए ताकि मानवता के प्रति उनका कर्तव्य की पूर्ति हो सके।
Related Posts
एम वी एन विश्वविद्यालय में विधि संकाय के छात्र/छात्राओं के लिए महिलाओं एवं बच्चों के कानूनी अधिकारों के विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया
पलवल ( विनोद वैष्णव )| हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकरण के तत्वावधान में…
जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद के चुनाव सम्पन्न
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )। चुनाव अधिकारी नरेन्द्र चौधरी, प्रधान महेश शर्मा, संजय डिंडे तथा के.के. मिश्रा की देखरेख में जिला…
झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है पुलिस, युवाओं ने रैली निकालते हुए जिलाउपायुक्त को सोंपा ज्ञापन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| पुलिस के खिलाफ शहर में रोष, पत्रकारों, समाजसेवियों और आरटीआई एक्टिविस्टों पर कानून का दुरूपयोग करके…