( विनोद वैष्णव ) |महाबीर सत्संग सभा द्वारा गठित सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.)का वार्षिक रामनवमी यज्ञ महोत्सव आज सतयुग दर्शन वसुन्धरा के प्रांगण में समपन्न हुआ। लगातार चार दिन तक चले भजन, कीर्तन, यज्ञ तथा वचनों की अमृत वर्षा ने हज़ारों श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।इस समारोह में ट्रस्ट से जुड़े देश-विदेश के विभिन्न प्रांतों से आए हज़ारों श्रद्धालु समिमलित थे, जिनके रहने व खाने-पीने की व्यवस्था वसुन्धरा परिसर में ही नि:शुल्क की गयी थी। इस यज्ञ महोत्सव के समापन पर सैकड़ों असहाय जनों के सहायतार्थ वस्त्र, राशन और नगद राशि इत्यादि वितरित की गई। ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी रेशमा गाँधी ने बताया कि इस वर्ष रामनवमी यज्ञ-उत्सव अत्यन्त प्रेममय वातावरण में भली-भांति समपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष आसपास के क्षेत्रों से भी बहुत अधिक सं2या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
Related Posts
MVN विश्वविद्यालय पलवल में बैचलर आफ फिजियोथेरेपी और पीएचडी के विधार्थियों के लिए एक विशेष डिग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया
पलवल (विनोद वैष्णव ) विश्वविद्यालय पलवल में बैचलर आफ फिजियोथेरेपी और पीएचडी के विधार्थियों के लिए एक विशेष डिग्री वितरण…
सरस्वती मॉडर्न पब्लिक स्कूल मोहना के कक्षा बाहरवीं के छात्र छात्राओं का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) | सरस्वती मॉडर्न पब्लिक स्कूल मोहना के कक्षा बाहरवीं के छात्र छात्राओं का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100%…
राहगिरी में पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने की फरीदाबाद को पॉलिथीन फ्री शहर बनाने की अपील
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ): पॉलिथीन हमारे पर्यावरण के लिए जहर के समान है और फरीदाबाद स्वच्छ तभी बन पाएगा जब यहां…