लिंग्याज विद्यापीठ के स्टार नाइट में पंजाबी सिंगर सुख-इ ने बांधा समां

Posted by: | Posted on: February 27, 2023

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड-टु-बी-यूनिवर्सिटी) के दो दिवसीय जेस्ट ‘गूंज 2k23’ के अंतिम दिन स्टार नाइट का आयोजन हुआ जिसमें ‘कोका फेम’ पंजाबी सिंगर सुख-इ ने शिरकत की। जिनके स्टेज पर आते ही उनके चाहने वालों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर उनके द्वारा पेश किए गए पंजाबी गानों का उनके चाहने वालों ने खूब आनंद उठाया। इस मौके पर उन्होंने अपने हिट गाने “जैगुआर, हाए नी तेरा कोका-कोका, वाहं भई-वाहं, सुसाइड, चोकलेटी गर्ल, ऑल ब्लैक” गाए। जिनके गाते ही समां कुछ इस कदर बना की वहां मौजूद सभी को उन्होंने झूमने पर मजबूर कर दिया।

गायक, संगीतकार और संगीत निर्माता सुख-इ पंजाब के गढ़शंकर में जन्में। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद म्यूजिकल डॉक्टरज नाम का बैंड बनाया। इस बैंड के साथ सुख-इ ने कई सारे रिकॉर्ड किए। इन्होंने अपना डेब्यू “स्निपर” गाने से किया इस गाने में ये रफ़्तार के साथ दिखाई दिए। उसके बाद 2015 में इनका दूसरा गाना “जैगुआर” आया जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *