डीएवी शताब्दी में मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती

0
WhatsApp Image 2025-02-08 at 13.20.55

फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्र सेविका समिति, फरीदाबाद विभाग के सहयोग से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की प्रवक्ता प्रचारिका शशिजी रहीं।


राष्ट्र सेविका समिति सदस्य ममता ने समिति का परिचय देते हुए बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य भारत के समग्र विकास में योगदान देना है। मुख्य वक्ता शशिजी ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए बलिदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई ने भारतीय स्थापत्य कला के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अनेक मंदिरों, घाटों व धर्मशालाओं का निर्माण करवाया। उनके द्वारा स्थापित ‘मठ’ और धार्मिक संस्थान पूरे भारत में फैले हुए हैं, जो आज भी समाज की सेवा कर रहे हैं। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने राष्ट्र प्रेम और आधुनिकता की सही परिभाषा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिकता केवल भौतिक प्रगति नहीं, बल्कि विचारों की प्रगतिशीलता में निहित होती है।

कार्यक्रम के दौरान शिवांगी ने लोकमाता अहिल्याबाई को समर्पित एक सुंदर भजन प्रस्तुत किया | राष्ट्र सेविका सदस्य सुषमा जी ने धन्यवाद ज्ञापन पेश किया | इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. रुचि अरोड़ा तथा सदस्यगण डॉ. ज्योति मल्होत्रा, डॉ. निशा, डॉ. ललिता, डॉ. सुमन तनेजा और तनुजा सहित अन्य शिक्षकगण एवं 100 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed