फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : DAV सेंचेनरी कॉलेज के छह युवा रेड क्रॉस (YRC) स्वयंसेवकों ने दो परामर्शदाताओं के साथ 1 फरवरी 2025 से 5 फरवरी 2025 तक मानव रचना विश्वविद्यालय, फरीदाबाद में आयोजित पांच दिवसीय YRC कैंप में भाग लिया। यह आयोजन भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और उन्हें प्राथमिक उपचार, CPR तथा अन्य महत्वपूर्ण जीवन-निर्वाह कौशलों का प्रशिक्षण प्रदान करना था। इस कैंप ने YRC आंदोलन के मूल्यों को और मजबूत किया।

प्रतिभागी छात्र—मनप्रीत, ओमादित्य झा, खुशी, गर्व सचदेवा, प्रेम निगम और मीत—ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण सत्रों में सराहनीय भागीदारी दिखाई। उनके समर्पण और मेहनत का परिणाम यह रहा कि उन्होंने नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में दूसरा स्थान और समूह नृत्य प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।
कैंप से लौटने पर कार्यवाहक प्राचार्य, डॉ. अर्चना भाटिया, एवं YRC कॉऊंस्लर दिनेश कुमार (बॉवईस इकाई) और ओमीता जोहर (गर्ल्स इकाई) ने स्वयंसेवकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए गहरी प्रशंसा व्यक्त की।
वार्ड नंबर 42 से बीजेपी की प्रबल दावेदार रेनू आर्य ने कार्यालय पर अपने कार्यकर्ताओं की परेड करवाई