फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) | राधा कृष्ण परिवार के संस्थापक श्री करुण दास जी महाराज ने कहा कि जो भगवान का नाम हमेशा जपता है। उस पर किसी तरह की मुसीबत नहीं आती है । हर क्षण हर पल भगवान का नाम जपते रहना चाहिए भगवान का नाम है। इससे संसारिक और भौतिक जीवन को पार लगाता है। वे सेक्टर 17 स्थित मंदिर में मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे ।उन्होंने अपने भजनों के माध्यम से भगवान की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने बताया कि अपराधों से बचते हुए निष्काम भाव से निरंतर भगवान की सेवा में जुटा रहना चाहिए। इससे ही सांसारिक मोह माया से दूर रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य का स्वभाव सर्वधर्म स्वभाव है। इस से विमुख नहीं होना चाहिए तीनों लोकों में एक ही धर्म है ।और वह धर्म हमें एक दूसरे से प्यार इंसानियत इंसानियत से जोड़ता है ।संतों ने भी यही शिक्षा दी है। सभी को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए ईर्ष्या द्वेष से परे होना चाहिए। एक आस्तिक मनुष्य बनना चाहिए जिसका ईश्वर पर संपूर्ण विश्वास हो ईश्वर अपने भक्तों का हर हाल में रक्षा करता है। सभी मनोकामनाएं पूर्ण करता है ।इसलिए हर क्षण उन्हें याद करते रहे उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन के माध्यम से जीवन में शांति भक्ति के लिए उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर वकील एस सी गोयल आदि उपस्थित थे
Related Posts
ग्राम पंचायत को सौंपा परशुराम मंदिर की देखभाल का जिम्मा
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) : भगवान परशुराम मंदिर कुलैना की देख-रेख का जिम्मा ग्राम पंचायत कुलैना को सौंप दिया गया…
पंडित एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कबूलपुर बांगर बल्लभगढ़ के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | पंडित एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कबूलपुर बांगर बल्लभगढ़ के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन…
एमआरईआई ने महामृत्युंजय यज्ञ के साथ किया नए साल का स्वागत
Vinod Vaishnav | इस विरासत को आगे ले जाते हुए, मानव रचना शैक्षणिक संस्थान ने नए साल का स्वागत एक हफ्ते से चल रहे महामृत्युंजय यज्ञको पूर्णाहूति देते हुए किया गया। सभी की सुख, समृद्धि और शांति की कामना के साथ 26 दिसंबर से महामृत्युंजय यज्ञ की शुरुआत की गई है। इसको पूर्णाहूति नए साल के पहले दिनदी गई। इस मौके पर भजन व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानव रचना परिवार के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फरीदाबाद के उपायुक्त श्री अतुल द्विवेदी अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहे। …