विश्व मजदूर दिवस पर विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में सम्मानित हुए कामगार

Posted by: | Posted on: 12 months ago

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को ‘अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस’ यानी ‘वर्ल्ड लेबर डे’ सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच इस दिन का उद्देश्य बताने के लिए निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं विद्यालय में ईमानदारी, लज्न और मेहनत से कार्य करने वाले 30 से 40 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक दीपक यादव ने कहा कि (1 मई) ‘अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस’ यानी ‘वर्ल्ड लेबर डे’ सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने के पीछे का खास मकसद होता है दुनिया भर में मौजूद मजदूरों, श्रमिकों द्वारा किए जाने वाले प्रत्येक कार्यों, उनकी मेहनत, उनकी उपलब्धियों के प्रति सम्मान व्यक्त करना। दीपक यादव ने कहा कि मजदूर दिन मनाने का सही उद्देश्य तभी है जब हर मजदूर रोज रोटी मिलें। वहीं श्रमिकों की सराहना करने हुए कहा कि मजूदर हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग माना गया है। सही मायने में श्रमिक हमारे जीवन को सरल बनाने में सहयोग करते है। हम सभी को श्रमिकों का सम्मान करना चाहिए।


इस क्रम में विद्यालय के चैयरमैन धर्मपाल यादव ने कहा कि देश के भाग्य निर्माण में श्रमिक समाज की भूमिका रहती है। प्रदेश सरकार की तरफ से श्रमिकों के लिए तमाम कारगर योजनाएं चलाई हुई है। जिसको श्रमिक समय-समय पर फायदा लेते है। जिसके कारण हम सभी समस्याओं, परेशानियों में सुधार लाते है। इस दिन का विशेष उद्देश्य आम जन मे जागरूक करना भी इस दिन को सेलिब्रेट करने का मुख्य लक्ष्य होता है। आज के दिन खेतों, कारखानों या फिर ऑफिस में काम करने वाले मजदूर ही क्यों न हों, सभी खुशी से 1 मई के दिन मजदूर दिवस मनाते हैं। ये लोग देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान और भूमिका अदा करते हैं। हम सभी को इनके योगदान को सलाम करते हैं। कई तहर की रैलियां, जागरूकता अभियान, सभाएं भी मजदूर संगठनों द्वारा आयोजित की जाती हैं।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *