पलवल (योग्रेश शर्मा \दीपक शर्मा )-जिला पलवल में क्रोरोना वायरस के बचाव एवम् जागरूकता से सम्बंधित मीटिंग जिला उपायुक्त पलवल की अध्यक्षता में किया गया | जिसमे जिला पलवल के सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया I आज की मीटिंग में डॉ ब्रह्मदीप, सिविल सर्जन, पलवल ने बताया कि पलवल जिले में विदेश से 8 यात्री आये है I जिनकी जाँच की जा चुकी है I जिनमे क्रोरोना वायरस के कोई भी लक्षण नही पाए गए है जोकि पूर्णतया स्वस्थ है I जोकि विभाग के मुताबिक इनने से 6 लोग चीन से आए है, 1 जापान और 1 सिंगापुर से आया है I इन सभी लोगो को 30 दिन की निगरानी में रखा जा रहा है I सिविल सर्जन ने सभी विभागों के अधिकारीयों को बताया की यह वायरस चीन से फेलकर अन्य देशो में भी पैर पसार चुका है I उससे देखते हुए चीन के आलावा अन्य देशो से आने वाले लोगो की भी जाँच की जा रही है I जिले में तक़रीबन 200 लोगो की टीम शहर- शहर गाव गाव जा कर लोगो को क्रोरोना वायरस के लक्षण एवम् बचाव जानकारी दे रहे है I सिविल सर्जन ने बताया की क्रोरोना वायरस से घबराने की जरुरत नहीं है I अगर आप चीन देश की यात्रा करके आये है या किसी क्रोरोना वायरस से पीडित मरीज के सम्पंक में आये है तो और आपमें कोई भी लक्षण जैसे की (खांसी, जुकाम और साँस लेने परेशानी ) तो बिना देर किये अपने नजदीक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर से संपर्क करे I वायरस से बचने के लिए हाथों को नियमित साबुन से धोते रहे और खांसते और छिकते हुए रुमाल का प्रयोग करे I क्रोरोना वायरस से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए सहायता नंबर 01275-240022 पर फ़ोन करे I इस मीटिंग में स्वास्थ्य विभाग से उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता शर्मा, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. मंजीत कुमार गौतम भी उपस्थित रहे I
Related Posts
हरियाणा मतलब ‘‘हरियाली‘ – पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लों
पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लों ने चंदावली गांव के एरिया में सै0 69 आई.एम.टी स्थित थाना सदर बल्लबगढ की नवनिर्मित…
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु बडखल क्षेत्र से विधायक सीमा त्रिखा के मार्गदर्शन में एनआईटी के दशहरा मैदान स्थित धार्मिक सामाजिक संगठन के कार्यालय में पत्रकारों के लिए आयोजित तीन दिवसीय विशेष जांच शिविर का आज समापन हो गया
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव)| फरीदाबाद, 8 मई। देश में फैले कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु बडखल क्षेत्र से विधायक सीमा त्रिखा…
परमपद प्राप्ति हेतु प्रणववाचक मूल मंत्र आद् अक्षर की महत्ता
( विनोद वैष्णव )| यज्ञ उत्सव के तृतीय दिवस ट्रस्ट के मार्गदर्शक श्री सजन जी ने सत्संग में उपस्थित सजनों…