Error loading images. One or more images were not found.

लिग्याज पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दशहरा

Posted by: | Posted on: October 23, 2023

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : लिग्याज पब्लिक स्कूल में दशहरे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्री नर्सरी, केजी, यूकेजी के नन्हे मुन्ने छात्रों ने प्रस्तुती देकर सभी का मन मोह लिया | नन्हे मुन्ने बच्चों में कनिष्क, दृष्टि, नित्या, प्रेरणा, दिवाक, अधिराज, आरव, कार्तिक, आभास, चिराग ने राम-सीता का पात्र दिखाते हुए अद्भुत रामायण प्रस्तुत की । अन्य कक्षाओं के छात्रों ने अपनी प्रस्तुति देते हुए रामायण का महत्व बताया। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरांत महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या रितु फ्रॉसिस ने सभी को दशहरा

पर्व की शुभकामनाएं दी और बच्चों को संबोधित करते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत के बारे में बताया। बच्चों को मर्यादा पुरुषोतम श्री राम के आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित किया। और कहा कि हम लोगों को हमेशा ऐसे कार्य करने चाहिए जिससे हमारे देश का और हमारे क्षेत्र का नाम रोशन हो। अंत में प्रधानाचार्या सहित समस्त स्टाफ ने छात्रों के साथ मिलकर रावण का दहन किया।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *