जी. बी. एन. सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में नन्हें- मुन्नो द्वारा अभिनीत किया गया रामायण नाट्यकरण

आज जी. बी. एन. सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के प्रांगण में राम गाथा का संचालन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका अनीता सूद और विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती निशा शर्मा जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

तदोपरांत ईश्वर वंदना के बाद जी. बी. एन. विद्यालय के कक्षा पहली से पाँचवी के छात्रों द्वारा श्री राम की जीवन यात्रा को अत्यंत मनमोहक अभिनय द्वारा प्रदर्शित किया गया। नन्हें- मुन्नो द्वारा किया गया अभिनय और मंच संचालन अत्यंत सराहनीय था। चहुँ और का वातावरण ईश्वरीय भक्ति से ओतप्रोत था। श्री राम गाथा के उपरांत विद्यार्थियों द्वारा हनुमान चालीसा का गायन किया गया। गायन अत्यंत सुमधुर, लयबद्ध और भावविभोर कर देने वाला था। इस अवसर पर फरीदाबाद के विभिन्न प्ले- स्कूलों के प्रधानाचार्य भी उपस्थित थे। सभी के मुख पर खुशी और प्रार्थना का भाव निहित था। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की निदेशिका और प्रधानाचार्या जी ने विद्यार्थियों के उत्तम अभिनय की प्रशंसा की और उनका उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *