युवा दशहरा क्लब, 3सी ब्लॉक द्वारा चौकी इंचार्ज व पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया

युवा दशहरा क्लब, 3सी ब्लॉक द्वारा आयोजित भव्य शोभा यात्रा और दशहरा पर्व के सफल और सुरक्षित आयोजन में 3 नंबर चौकी इंचार्ज संजय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने में उनके महत्वपूर्ण सहयोग के लिए वसु मित्र सत्यार्थी और युवा दशहरा क्लब के साहिल खन्ना, रविंद्र सिंह, प्रियांशु कपूर और राजेश कपूर ने चौकी इंचार्ज को स्मृति चिन्ह देकर और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा चौकी के सब पुलिस कर्मियों को भी अंगवस्त्र पहना कर अभिनंदन किया। चौकी इंचार्ज संजय ने इस सम्मान के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हम अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखने के लिए कटिबद्ध हैं। अगर पुलिस की मदद करना चाहते हैं तो उसके सूचना तंत्र बनें। जब भी अपने आसपास कुछ गलत होता दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। सोशल मीडिया में प्रचारित अफवाहों पर ध्यान न दें। क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बना रहे इसके लिए समाज में रहनेवाले सभी व्यक्ति को जवाबदेही लेनी होगी। सब पुलिस कर्मियों का आभार प्रकट करते हुए वसु मित्र सत्यार्थी ने 3सी ब्लॉक में असामाजिक तत्वों और तेज रफ्तार से वाहनों के घूमने पर नियंत्रण में पुलिस की सहायता का अनुरोध किया। उन्होंने ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस की कड़ी मेहनत, सख्त ड्यूटी का सम्मान करते हुए कुछ प्रशंसा दिखाने का प्रयास करें। थोड़ा सा सम्मान बहुत आगे तक जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *