फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है को लेकर आज भाजपा जिला कार्यालय सेक्टर 9 में सैकडो पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुए इस मौके पर केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर भी मु�य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई एवं जीत पर बधाई दी। गूर्जर ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल रणनीति और कठोर परिश्रम का परिणाम है। सबसे बडी पार्टी बनकर आने के लिए राज्य के असं�या कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम ने भी इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और यह सिलसिला आगामी 2019 के विधानसभा व लोकसभा चुनावों में भी बदस्तूर जारी रहेगा इसका हमें पूर्ण विश्वास है। उन्होने ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फि र साबित किया कि वह ‘अजेयÓ है। जिस तरह से उत्तर-पूर्व के राज्यों में भाजपा का कमल खिला व उससे पहले गुजरात और हिमाचल प्रदेश में पार्टी ने जीत दर्ज की। उसके बाद दक्षिण में पार्टी की यह धमाकेदार जीत, कांग्रेस के लिए जमीन दिखाने वाली है।अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा पिछले कुछ चुनावों के मुकाबले कांग्रेस के लिए कर्नाटक का विधानसभा चुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण था। यह चुनाव पार्टी की देश में पहचान बनाए रखने के लिए जरूरी था। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राहुल गांधी की हैसियत का लेखा-जोखा पेश करने वाला था। इसके अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के मुकाबले विपक्ष में सबसे बड़े दल की हैसियत बरकरार रखने के लिए भी जरूरी था। लेकिन कर्नाटक की हार ने सभी चुनाव पूर्व संकेतों को किनारे कर दिया है। कांग्रेस फिर से पराजित.पार्टी और इसके अध्यक्ष राहुल गांधी हारे हुए योद्धा साबित हुए हैं।
स अवसर पर प्रदेश सचिव श्रीमती नीरा तोमर, जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी, सोहनपाल सिंह, पार्षद बीर सिंह नैन, मीडिया प्रभारी ठा. अनिल प्रताप सिंह, सह मीडिया प्रभारी दीपक मोहन, टिपर चंद सहित अन्य ने संयुक्त रूप से अपने अपने स�बोधन में इस जीत को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व एंव मेहनत को बताया है। उन्होने कहा कि जीत का सिलसिला आगामी भी बदस्तूर जारी रहेगा इसका हम वादा करते है
भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई एवं जीत पर बधाई दी
