( विनोद वैष्णव ) |एचसीपसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंझावली के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी दिनेश यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में तक्षशिला स्कूल के चेयरमैन बीडी शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर शुभारंभ किया। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम के दौरान गणेश वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, भजन, समेत अन्य गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। स्कूल के प्रधानाचार्य दयाचंद शर्मा ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। मंच संचालन प्रदीप कुमार, प्रियंका कौर ने किया। इस मौके पर ईश्वर दयाल नंबरदार, प्रताप ¨सह, महेश चंद, वासुदेव, बिजेंद्र लोहिया, ज्ञानचंद, पवन गुप्ता, सुशील कौशिक, टेकपाल अत्री मौजूद रहे।
Related Posts
टैगोर पब्लिक स्कूल में छात्रों के लिए कैरियर काउंसिलिंग एवं मार्गदर्शन सेमीनार का आयोजन
पलवल( विनोद वैष्णव ) | हुडा सैक्टर 2 स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में छात्रों के लिए कैरियर काउंसिलिंग एवं मार्गदर्शन…
राजपूत सभा,जिला फरीदाबाद ने पल्ला स्थित तरूण गार्डन में “पारिवारिक होली मिलन समारोह” का आयोजन किया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | राजपूत सभा,जिला फरीदाबाद ने पल्ला स्थित तरूण गार्डन में “पारिवारिक होली मिलन समारोह” का आयोजन…
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल का 10वीं कक्षा का रिजल्ट भी शत प्रतिशत
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )|विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। गौरतलब है कि बीते…