टैगोर पब्लिक स्कूल के लिए विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। स्कूल का परिवहन अत्यंत महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है। परिवहन कर्मचारियों का चयन एवं उनको प्रशिक्षित करना भी अति महत्त्वपूर्ण है। किसी भी घटना के समय सहायता के लिए बस में एकमात्र स्त्रोत बस के कर्मचारी ही होते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए विद्यालय की निदेशिका श्रीमती मनोरमा अरोड़ा ने रेडक्राॅस सोसायटी, पलवल के सहयोग से परिवहन कर्मचारियों के लिए प्राथमिक उपचार कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में विद्यालय की बसों के चालक, परिचालक तथा महिला सहायकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने आपात्कालीन परिस्थियों से निपटना सीखा।इस कार्यशाला में महेश मलिक, जिला प्रशिक्षण अधिकारी, नीतू सिंह, लेक्चरर, फस्र्ट एड एवं होम नर्सिंग, बिजेन्द्र सौरोत, सचिव रेड क्राॅस सोसायटी, नवीन शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी, डी.आर.डी.ए., पलवल ने बहुत ही प्रभावशली ढंग से प्राथमिक उपचार के बारे में बताया तथा प्रयोग करके भी दिखाये। उन्होंने कर्मचारियों की शंकाओं का निवारण भी किया। डाॅ0 संजू वर्मा, प्रिंसीपल कपिला इंदू व प्रशासिका नीलम गांधी ने सभी रेडक्राॅस सोसायटी सदस्यों का इस महत्त्वपूर्ण आयोजन के लिए धन्यवाद किया।
Related Posts
वैष्णोदेेवी मंदिर में हुई मां कालरात्रि की भव्य पूजा, भक्तों ने लगाई परिक्रमा
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। नवरात्रों के सातवें दिन आज सिद्धपीठ श्री वैष्णोदेवी मंदिर में मां कालरात्रि का भव्य पूजन…
एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा व्हीलचेयर भेंट की गई
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की धर्मपत्नी निर्मला देवी…
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी द्वारा झज्जर जॉन यूथ फेस्टिवल का आयोजन खेड़ी गुजरान महाविद्यालय में किया गया जिसमें डीएवी सेंचुरी कॉलेज की छात्राओं ने अपने नृत्य में द्वितीय इनाम जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया
Faridabad l महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी द्वारा झज्जर जॉन यूथ फेस्टिवल का आयोजन खेड़ी गुजरान महाविद्यालय में किया गया जिसमें डीएवी…