सीमा त्रिखा को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री बनने पर जी.बी. एन. सीनियर सेकेंडरी विद्यालय 21 डी की ओर से हार्दिक बधाई

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : जी.बी. एन. सीनियर सेकेंडरी विद्यालय 21 डी की संवेदनशील निदेशिका अनीता सूद और कर्मठ प्रधानाचार्या निशा शर्मा की ओर से सीमा त्रिखा को हरियाणा की कैबिनेट मंत्री के सम्मानित पद की उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

यह सम्मान आपके कठिन परिश्रम, नेतृत्व और समर्पण का प्रतीक है। आपकी यह उपलब्धि न केवल आपके लिए बल्कि फरीदाबाद के विकास और प्रगति के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है। आपके इस उत्कृष्ट कार्य को हम सभी गर्व से स्वीकार करते हैं। आपके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास और समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने का हम समर्थन करते हैं।जी.बी.एन.विद्यालय का पूरा समुदाय और प्रशासनिक टीम श्रीमती सीमा त्रिखा को इस बड़ी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती है। हमें विश्वास है आपके नेतृत्व में देश के विकास को गति मिलेगी। जी.बी.एन. विद्यालय का संपूर्ण समर्थन और शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *