( विनोद वैष्णव )|अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फरीदाबाद पुलिस, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ईस्ट, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद और दक्ष फाउंडेशन द्वारा महिला कॉलेज सेक्टर-16 फरीदाबाद में रक्तदान शिविर लगाया गया। श्रीमती मोना सिंह (CJM) सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। शिविर का उद्घाटन प्रिंसिपल डॉ0 भगवती राजपूत, CA तरुण गुप्ता, प्रधान रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ईस्ट, प्रवेश कंसल निदेशक दक्ष फाउंडेशन, इंस्पेक्टर सविता रानी प्रबंधक महिला थाना सेक्टर-16, इंस्पेक्टर इंदुबाला प्रबंधक महिला थाना बल्लभगढ़, डॉ0 MP सिंह व ट्रैफिक ताऊ ASI वीरेंद्र सिंह, ,एच एल भूटानी, आर एस वर्मा, सुभाष कुमार और महेंद्र मेहतानी की उपस्थिति में हुआ । शिविर में रक्तदान के लिए 318 छात्राओं ने नामांकन किया। HB और वजन कम होने के कारण केवल 40 छात्राएं ही रक्तदान कर सकी, बाकी सभी छात्राओं को एनीमिया की काउंसलिंग की गई।
Related Posts
डी.ए.वी. सेंटेनरी कॉलेज में बी.एससी. अंतिम वर्ष छात्रों के लिए विदाई समारोह
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डी.ए.वी. सेंटेनरी कॉलेज में बी.एससी. अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य एवं भावपूर्ण ‘यादों…
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग फरीदाबाद द्वारा बीएमडी कान्वेंट स्कूल सरूरपुर में स्वामी विवेकानंद की 157 वी जयंती के उपलक्ष में मनाए जा रहे सप्ताह के दौरान एक कार्यक्रम का आयोजन किया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग फरीदाबाद द्वारा बीएमडी कान्वेंट स्कूल सरूरपुर में स्वामी विवेकानंद की…
जिला स्तरीय(फरीदाबाद)वू-शू प्रतियोगिता में कुन्दन ग्रीन वैली के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | जिला फरीदाबाद के वैश्य भवन में जिला स्तरीय वू.शू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें…