फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डी.ए.वी. सेंटेनरी कॉलेज ने बी.सी.ए. और बी.एस.सी. के छात्रों के लिए वैदिक गणित पर कौशल संवर्धन सत्र का आयोजन किया। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. अर्चना भाटिया मैडम के मार्गदर्शन में टाइम एजुकेशन के चीफ नॉलेज एक्सपर्ट प्रशांत श्रीवास्तव ने कॉलेज कैंपस का दौरा किया और वैदिक गणित के बारे में एक दिवसीय कौशल संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया | उन्होंने छात्रों को उनके भविष्य में बेहतर विकल्प चुनने में मदद करने के लिए कुछ करियर काउंसलिंग टिप्स साझा किए। कार्यक्रम का आयोजन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर विजय पाल सिंह ने किया।
