पॉश अधिनियम पर सेमिनार के माध्यम से छात्रों को यौन उत्पीड़न के खिलाफ किया गया जागरूक

फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय के महिला सेल ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के साथ ‘पॉश अधिनियम’ पर एक सेमिनार का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कालेज की कार्यकारी प्राचार्या डॉ अर्चना भाटिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवम शिक्षकों में पॉश अधिनियम 2013 के बारे मे जागरूकता पैदा करना रहा जिससे महिलाओं के साथ कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के बारे में निषेधात्मक, रोकथाम और निवारणात्मक कदम उठाये जा सकें |

इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता मानव रचना विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ की सहायक प्रोफेसर चेताली वधवा रहीं | उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए पॉश अधिनियम के प्रमुख पहलुओं को उजागर किया। उन्होंने बताया कि पॉश अधिनियम के तहत यौन उत्पीड़न, अधिकारों और जिम्मेदारियों का गठन क्या है। इस कार्यक्रम में बी.बी.ए. विभाग के लगभग सत्तर विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम संयोजिका महिला सेल संयोजक डॉ रुचि अरोड़ा, सेमिनार संयोजक डॉ निशा सिंह व डॉ अंकिता मोहिंद्राद्वारा किया गया। डॉ ज्योति मल्होत्रा, डॉ सुरभि, डॉ सुमन तनेजा एवं तनुजा गर्ग और बीबीए विभाग के सभी प्राध्यापकगण इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

सूरजकुंड मेले में लिप्पन कला को संजो रहे हैं गुजरात के कलाकार, विदेशी पर्यटक हो रहे हैं आकर्षित…

Garvi Gurjari , Shop No : 580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *