Error loading images. One or more images were not found.

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर डीसी एवं प्रधान, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने रेडक्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनेंट को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी :-सचिव बिजेंदर सोरोत

Posted by: | Posted on: 2 months ago

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) ।वीरवार को सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय में विश्व रेडक्रॉस दिवस एवं रेडक्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनेंट की जयंती के अवसर पर डीसी एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के प्रधान विक्राम सिंह ने रेडक्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनेंट को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

डीसी एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी रेडक्रॉस फरीदाबाद के प्रधान विक्रम सिंह ने कहा कि रेडक्रॉस एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जिसकी स्थापना जेनेवा में 1863 में सर जीन हेनरी ड्यूनेंट ने की थी। संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद व आपदा में फंसे लोगों की मदद करना है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा के लिए जीन हेनरी ड्यूनेंट को वर्ष 1901 में नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। विश्व रेड क्रॉस दिवस प्रति वर्ष 8 मई को मनाया जाता है एवं इसी दिन रेडक्रॉस के संस्थापक सर हेनरी डुनेंट का जन्म 1828 को जिनेवा, स्विट्जरलैंड में हुआ था।

इस मौके पर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेंदर सोरोत, रेडक्रॉस उपाधीक्षक पुरुषोत्तम, संरक्षक विमल खंडेलवाल, डॉ. एम.पी. सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *