फरीदाबाद (पिकी जोशी) : डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से टैलेंट सर्च शो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों की कला, संस्कृति, ज्ञान और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉक्टर नरेंद्र कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया था, जिनमें नृत्य, गायन, नाटक, एकल अभिनय, कविता-पाठ और वाद्ययंत्र वादन प्रमुख रहे। प्रतिभागियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। विशेष रूप से प्रस्तुत किए गए देशभक्ति गीतों और शास्त्रीय नृत्यों ने सभी को भावविभोर कर दिया।

टैलेंट सर्च शो का मुख्य आकर्षण नाटक प्रस्तुति रही, जिसमें शास्त्रीय नृत्य में प्रतिष्ठा सिंह ने प्रथम,खुशबू कुमारी ने द्वितीय व सना ने तृतीय स्थान हासिल किया। लोक नृत्य में रिया ने प्रथम ,तनिषा,प्राची,ने द्वितीय व तीखा नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।काव्य पाठ में प्रथम स्थान युक्ति,द्वितीय स्थान आलम अहमद ,तृतीय स्थान नवनीत के कुमार ने हासिल किया।भाषण प्रतियोगिता में कीर्ति ने प्रथम ,खुशी गिरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शुभम रावत ने प्रथम स्थान,मनप्रीत कौर ने द्वितीय ,मन्नत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फाइन आर्ट प्रतियोगिता के अंतर्गत पेंटिंग में वंशिका शर्मा ने प्रथम,पवन यादव ने द्वितीय,उपासना कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।पोस्टर मेकिंग में भूमिका गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोटोग्राफी में ऋषि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।क्ले मॉडलिंग में हर्षिता कालरा ने प्रथम स्थान हासिल किया।रंगोली में वंशिका शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कार्टूनिंग में मनीषा ने प्रथम सौरव कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।मेहदी प्रतियोगिता में भविष्य ने प्रथम स्थान,नंदनी ने द्वितीय स्थान, ख्वाहिश ने तृतीय स्थान हासिल किया।संगीत प्रतियोगिता में क्लासिकल सॉन्ग में आलम अहमद ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय,लवकेश ने तृतीय स्थान हासिल किया।वेस्टर्न सॉन्ग में प्रिया ने प्रथम तनिष्का ने द्वितीय,खुशी ने तृतीय स्थान हासिल किया वहीं इंस्ट्रूमेंट्स में गगन ने प्रथम चेतन्य ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
निर्णायक मंडल के रूप में काव्य पाठ व भाषण प्रतियोगिता में डॉक्टर नीरज एवं डॉक्टर ममता कुमारी रही,नाटक प्रतियोगिता में ,श्री हिमांशु त्रिपाठी रहे,नृत्य प्रतियोगिता में श्री युगल पूर्व छात्र डी ए वी महाविद्यालय रहे।संगीत प्रतियोगिता में श्री गिरीश कुमार, श्रीमती गार्गी रही, जो संगीत और कला के विशेष जानकर हैं उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुति का मूल्यांकन करते हुए प्रत्येक प्रतिभागी की प्रस्तुति की सराहना की।
अंत में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में आत्मविश्वास जगाने के साथ-साथ उन्हें अपनी छिपी हुई क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर देती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मीनाक्षी कौशिक ने किया सम्पूर्ण कार्यक्रम संयोजक आरती कुमारी,सह संयोजक डॉक्टर योगेश शर्मा,कार्यक्रम सचिव डॉक्टर ममता ,डॉक्टर निशा सिंह ,डॉक्टर सोनिया नरूला,कविता शर्मा व सीनियर विद्यार्थियों में कुशाल ,सक्षम आदि की देख रेखा में संपन्न हुआ।