फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : फरीदाबाद के डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज में बीसीए विभाग द्वारा कैरियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया, जिसका विषय था “उभरती हुई तकनीकों में नवीनतम रुझान”। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मिस नवीना उपस्थित थीं, जो फुजित्सु कंसल्टिंग इंडिया में सीनियर सॉल्यूशन आर्किटेक्ट है और कॉलेज में बीसीए की पूर्व छात्रा भी रही हैं।नवीना का स्वागत कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्य डॉ अंजू गुप्ता के साथ एसोसिएट प्रोफेसर डॉ रुचि अरोड़ा ने किया।
उन्होंने उभरती हुई तकनीकों जैसे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और एनालिटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, ब्लॉकचेन, और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे इन तकनीकों में करियर के नए अवसर उपलब्ध हैं और कैसे बीसीए के छात्र इन क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं।

मिस नवीना ने बताया कि बीसीए के बाद छात्रों के पास डेटा साइंस, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग, और डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन क्षेत्रों में कंपनियां जैसे कि आईटी सेवाएं, फिनटेक, ई-कॉमर्स, और स्वास्थ्य सेवाएं आदि में नौकरी के अवसर उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम में सफलता के लिए कुछ टिप्स भी दिए गए, जैसे कि:
- नवीनतम तकनीकों के बारे में लगातार अपडेट रहना
- प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त करना
- नेटवर्किंग करना और पेशेवर संपर्क बनाना
- अपनी स्किल्स को लगातार विकसित करना
यह कार्यक्रम कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के निर्देशन में सम्पन्न हुआ, इसके साथ ही कंप्यूटर साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मिनाक्षी हुड्डा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन की संयोजक की भूमिका बीसीए विभाग से कुमुद शर्मा और पिंकी गदर ने निभाई।
इस सेशन का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी रुझानों और करियर विकल्पों के बारे में जागरूक करना था, जिससे वे अपने भविष्य के लिए सही निर्णय ले सकें। कार्यक्रम में बीसीए विभाग के लगभग 600 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लाभकारी जानकारी प्राप्त की।