डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय के एन.एस.एस स्वयंसेवक ने विश्वविद्यालय स्तरीय शिविर में लिया भाग

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : एन.एस.एस स्वयंसेवक अनूप ने चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय शिविर (ULC) में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शिविर में हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए अनेक एन.एस.एस स्वयंसेवकों ने सहभागिता की और विभिन्न शैक्षणिक व व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों में भाग लिया।

महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने अनूप की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर एन.एस.एस बॉयज़ यूनिट के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. जितेंद्र ढुल तथा गर्ल्स यूनिट की प्रोग्राम ऑफिसर सुश्री कविता शर्मा ने भी अनूप को बधाई दी और अन्य स्वयंसेवकों को भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

शिविर के दौरान विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें अनूप ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अन्य स्वयंसेवकों के साथ अपने अनुभव साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *