फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में डायरेक्टर हायर एजुकेशन (हरियाणा )के निर्देशानुसार एंटी ड्रग्स इकाई द्वारा नशा मुक्त जाकरुक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक का मुख्य उद्देश्य आस पास के क्षेत्र को नशे के प्रति जागरूक करना रहा।

विद्यार्थियों ने नशा भगाओ,देस बचाओ एवं भारत माता जी जय , के नारे लगा कर अपनी आवाज उन युवाओं तक पहुंचने की कोशिश की जो नशे के जाल में फंसे हुए है। वह पर उपस्थित सभी बुद्धिजीवी लोगों ने इस कार्यक्रम की सराहना की।
सम्पूर्ण कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर योगेश शर्मा व सह संयोजक डॉक्टर सारिका सैनी सुश्री रेणुका मैडम की देख रेखा में संपन्न हुआ।