फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमन्त शर्मा ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर ईएसआईसी फरीदाबाद के नव नियुक्त क्षेत्रीय निदेशक श्री हरिओम प्रकाश जी का पदभार ग्रहण करने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं।
बैठक के दौरान, फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आईएमटी क्षेत्र में ईएसआई औषधालय की अत्यंत आवश्यक आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया। औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत बड़ी संख्या में श्रमिकों को ध्यान में रखते हुए, निकट में ईएसआई चिकित्सा सुविधा का अभाव लंबे समय से उद्योगों एवं श्रमिकों के लिए एक गंभीर समस्या बना हुआ है।
श्री हरिओम प्रकाश जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इस विषय पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने श्रमिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और शीघ्र आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया।
फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कर्मचारी कल्याण से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।