India News की वरिष्ठ पत्रकार ज्योति सांगवान से हुई मुलाकात, पॉजिटिव न्यूज़ एवं न्यूज़ 21 टीवी की टीम ने किया स्वागत

संपादक (विनोद वैष्णव) : India News की वरिष्ठ पत्रकार से पॉजिटिव न्यूज़ एवं न्यूज़ 21 टीवी की टीम ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर टीम की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान एवं शुभकामनाएं दी गईं।

पत्रकारिता जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाली ज्योति सांगवान अपनी बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए जानी जाती हैं। खबरों की गहराई को समझने, तथ्यों के साथ सटीक प्रस्तुति देने और समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की उनकी कार्यशैली ने उन्हें मीडिया क्षेत्र में एक सम्मानित स्थान दिलाया है।

उनकी सरलता, सौम्य व्यवहार और पत्रकारिता के प्रति समर्पण की भी टीम के सदस्यों ने सराहना की। मुलाकात के दौरान पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और सकारात्मक खबरों की भूमिका पर विचार-विमर्श हुआ।

पॉजिटिव न्यूज़ एवं न्यूज़ 21 टीवी की टीम ने वरिष्ठ पत्रकार ज्योति सांगवान के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर सफलता और पत्रकारिता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *