मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिजेंदर नेहरा, पृथला विधानसभा के विकास को लेकर हुई अहम चर्चा

चंडीगढ़ (विनोद वैष्णव) : भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता बिजेंदर नेहरा ने आज चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास “संत कबीर कुटीर” में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

भेंट के दौरान बिजेंदर नेहरा ने पृथला विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा विकास परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए उनके शीघ्र समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समान विकास और जनकल्याण की भावना के साथ प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

भेंट के उपरांत बिजेंदर नेहरा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा निरंतर विकास और सुशासन की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है तथा पृथला विधानसभा क्षेत्र भी विकास की इस यात्रा में नई गति प्राप्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *