जीन्द (विनोद वैष्णव) : अर्शिन्दर सिंह चावला महानिदेशक कारागार हरियाणा के आदेशानुसार जिला जेल जीन्द में बन्द बन्दियों को उनकी बहनो द्वारा जेल प्रशासन के सहयोग से राखियों बांधकर रक्षाबन्धन का त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।
इस पावन अवसर पर दीपक शर्मा, अधीक्षक जेल जिला जेल जीन्द द्वारा बताया गया कि रक्षाबन्धन का त्यौहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस दिन बहने अपने भाईयों की कलाई पर राखियाँ बाँधकर उनके अच्छे भविष्य, लम्बी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना करती है ओर भाई अपनी बहन की हर स्थिति में रक्षा करने का वचन देते है।

महानिदेशक कारागार हरियाणा के आदेशानुसार जिला जेल जीन्द में बन्द सभी पुरुष बन्दियों को उनकी बहनों से व महिला बन्दियों द्वारा बाहर से आये अपने भाईयों को राखियों बधंवाई गई तथा राखियों, रक्षासूत्र व लडडू मिठाई का प्रबन्ध भी जेल विभाग द्वारा किया गया ताकि जेल में बन्द पुरुष व महिला बन्दी केवल जेल में रहने के कारण अपने मौलिक अधिकारों से वचिंत ना रहने पाये ओर जेल में बन्द होने के कारण उनके अन्दर अपराधबोध की भावना को कम करने के लिए, परिवार की दूरी के कारण पैदा हुई निराशा, कुंठा व तनाव को दूर करने के लिए रक्षाबन्धन को त्यौहार पूरे सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया तथा किसी भी प्रकार की घटना से निपटनें हेतू पुलिस प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये गये। जेल प्रशासन जेल में बन्द बन्दियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।