नई दिल्ली में एक बैठक में हरियाणा व उत्तर प्रदेश के मध्य विभिन्न सांझे सार्वजनिक हितों से संबंधित विषयों के संदर्भ में विचार-विमर्श करते हुए हरियाणा के मुख्य सचिव श्री डी एस ढेसी व उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार

Posted by: | Posted on: March 28, 2018

( विनोद वैष्णव ) |हरियाणा व उत्तर प्रदेश के मध्य विभिन्न सांझे सार्वजनिक हितों से संबंधित विषयों के संदर्भ में दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों व अन्य उच्चाधिकारियों की बैठक में विचार-विमर्श हुआ।बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्य सचिव  डी एस ढेसी व उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने बताया कि विभिन्न सांझे सार्वजनिक हितों से संबंधित विषयों व विभिन्न सांझी विकास परियोजनाओं के संदर्भ में विचार-विमर्श कर कुछ  महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दिशा में दोनों राज्यों के उच्चाधिकारियों की नियमित बैठकों का क्रम सतत रूप से जारी रहेगा।उल्लेखनीय है कि गत 24 फरवरी को मथुरा (उत्तर प्रदेश) में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बैठक कर दोनों राज्यों के  विभिन्न सांझे सार्वजनिक हितों से संबंधित विषयों पर विचार -विमर्श कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।मथुरा में हुई दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में लिए गए निर्णयों को क्रियान्वित करने की दिशा में बुधवार को नई दिल्ली में दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों व अन्य उच्चाधिकारियों की बैठक हुई।दोनों राज्यों के उच्चाधिकारियों की बैठक में दोनों राज्यों के मध्य पर्यटन को प्रोत्साहित करने तथा सांसस्कृति आदान- प्रदान के  कार्यक्रम भी तय किए गए। हरियाणा के मुख्य सचिव ने बताया कि पिंजौर(हरियाणा) में आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव में  उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक कलाकारों की भागीदारी होगी। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने बताया कि हरियाणा के ब्रज क्षेत्र में पडने वाले चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के हरियाणा सरकार द्वारा किए जाने वाले जीर्णोद्धार व विकास कार्यों बारे भी विचार-विमर्श किया गया गया।
इस बैठक में सिचाई विशेषकर आगरा कैनाल में पर्याप्त सिचाई पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कैनाल व इससे जुड़े विभिन्न सिचाई चैनलों के बेहतर रखरखाव के संबंध में कुछ कार्यक्रम तय करने बारे विचार विमर्श हुआ। दोनों राज्यों के मध्य विभिन्न आबकारी संबंधी विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।दोनों राज्यों के किसानों के विभिन्न भूमि व राजस्व से संबंधित विभिन्न लंबित मामलों के निपटान व समाधान की दिशा में दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों व संबंधित उच्चाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।
बैठक में हरियाणा के पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजय वर्धन,हरियाणा के आबकारी एवं कराधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल,अंबाला (हरियाणा) के मंडलायुक्त श्री विवेक जोशी,हरियाणा के सिचाई विभाग के प्रधान सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, फरीदाबाद(हरियाणा) की मंडलायुक्त जी अनुपमा व हरियाणा के सूचना,जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री समीर पाल सरों मौजूद रहे। बैठक में मौजूद रहे उत्तर प्रदेश के उच्चाधिकारियों में कराधान विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती कल्पना अवस्थी,राजस्व विभाग के सचिव श्री संजय,मेरठ के आयुक्त श्री प्रभात कुमार,बागपत के जिलाधीश श्री ॠषितेष व नोएडा के अतिरिक्त जिलाधीश कुमार विनीत मौजंद रहे।
उच्चाधिकारियों की बैठक में हरियाणा व उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग व सिचाई विभाग के उच्चाधिकारियों के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *