फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। समाजसेवी एवं सहायक श्रम आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुए डी.एन. सब्बरवाल रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-21 के नए प्रधान होंगे। आज हुए आरडब्ल्यूए के चुनावों में श्री सब्बरवाल को नया प्रधान चुना गया। आज संपन्न हुए चुनावों में लगभग 97 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। श्री सब्बरवाल के साथ ही राकेश खन्ना को उप प्रधान एचडी कंबोज को महासचिव श्रीमती सतवंती मलिक को संयुक्त सचिव तथा अमित नागपाल को एसोसिएशन का कोषाध्यक्ष चुना गया है। इन सभी पदाधिकारियों ने अपने चुने जाने पर जहां सेक्टर-21 वासियों को बधाई दी है। वही श्री डी. एन. सब्बरवाल का कहना है कि लोगों ने उन पर जो भरोसा किया है। उनका यह प्रयास होगा कि उस भरोसे पर खरा उतरें। उनके अनुसार आज सेक्टर-21 डी में समस्याओं का अंबार है। उनका यह प्रयास होगा कि प्रशासन के आला अधिकारियों से मिलकर सबसे पहले इन सभी समस्याओं का निराकरण कराया जाए। उनके अनुसार उनका यह प्रयास होगा कि जिस उम्मीद से लोगों ने उनको चुन कर भेजा है। उस पर वह खरा उतर सके। उन्होंने कहा की सहायक श्रम आयुक्त के पद पर रहते हुए उनको जो भी अनुभव समस्याओं को लेकर हुए हैं उन सभी अनुभवों का उपयोग सेक्टर की समस्याओं को हल करने में करते हुए वह इस सेक्टर को क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ सेक्टर बनाने का प्रयास करेंगे।
Related Posts
फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की 69वीं वार्षिक आम सभा आयोजित :-अध्यक्ष बीआर भाटिया
उद्योगों को इनोवेशन, रिसर्च और क्रिएटिविटी पर करना होगा काम : निर्मल कुमार मिंडा फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। यूएनओ मिंडा लिमिटेड के चेयरमैन व…
मित्तल क्लासेज के छात्रों ने जेईई मेन परीक्षा में किया टॉप
एनटीए द्वारा घोषित जेईई मेन परीक्षा में मित्तल क्लासेज़ के 60 में से 34 छात्रों ने (56 प्रतिशत छात्रों ने)…
70 मीटर लंबा जाम लगते ही चलेगा टोल नाके पर टोल फ्री ट्रैफिक – विपुल गोयल
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ): टोल प्लाजा पर जाम से लोगों की परेशानी कम करने के लिए और हाइवे पर…