( विनोद वैष्णव ) | टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी अभिनीत साजिद नाडियाडवाला की “बागी 2” ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुवात की है जहाँ पहले ही दिन फ़िल्म ने 25.10 करोड़ रुपये का बिज़नेस कर सफ़लता का झंडा गाड़ दिया है।बेहतरीन एक्शन और भावनाओं से लैस “बागी 2” 2018 की सर्वोच्च ओपनिंग फ़िल्म बन गयी है। इसके अलावा, गुड फ्राइडे के अवसर पर रिलीज हुई किसी भी फ़िल्म की तुलना में “बागी 2″ ने इस दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर लिया है।”बागी 2” में टाइगर श्रॉफ अनदेखे एक्शन पैक अवतार में नज़र आ रहे है और इसके साथ ही, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.10 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग करने वाली यह टाइगर की पहली फ़िल्म है।गुड फ्राइडे रिलीज का फ़ायदा उठाते हुए यह फ़िल्म दर्शकों के प्यार और प्रशंसा पात्र बनी हुई है।फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ के बेहतरीन एक्शन, स्टंट और इंटेंस अवतार ने एक चुम्बक का काम किया है जिसने दर्शकों को थिएटर की तरफ अपने कदम बढ़ाने के लिए मजबूर कर दिया है।जब से फ़िल्म की घोषणा हुई है तब से फ़िल्म सुर्खियां बटोर रही है। “बागी 2” 2016 में आई सुपरहिट फिल्म बागी का सीक्वल है और फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ एक अनदेखे अवतार में नज़र आ रहे है जो इस भाग का बेस्ट पार्ट है। साजिद नाडियाडवाला की इस फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ दर्शको से रूबरू हो रही है।इसके साथ ही फ़िल्म में मनोज बाजपेयी, रणदीप हुड्डा और प्रतीक बब्बर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे।साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित “बागी 2” को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।
Related Posts
26 मई को शहर होगा राममय, मोरारी बापू करेंगे श्रीराम कथा
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ): शहर में मोरारी बापू द्वारा श्रीराम कथा शुरू होने जा रही है। 26 मई को कथा शाम…
सुनील ग्रोवर बने सलमान खान की “भारत” का हिस्सा
( विनोद वैष्णव )| अली अब्बास जफर की फ़िल्म भारत के कलाकारों की टोली दिनबर दिन मजबूत होती जा रही…
सूरजकुण्ड हस्तशिल्प मेला,फरीदाबाद में मनोरंजन के साथ-साथ जन-कल्याण भी अपने हाथ, कानूनी हक पाने को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टाल स्टाल नम्बर 826 व 827 पर मिलाएं हाथ
पलवल,31 जनवरी। अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुण्ड हस्तशिल्प मेला,फरीदाबाद में मनोरंजन के साथ-साथ जन-कल्याण भी अपने हाथ, कानूनी हक पाने को राष्ट्रीय विधिक…