फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) । रेवाड़ी के विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास एवं बल्लभगढ़ से विधायक पं. मूलचंद शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने का क्रम सुबह से ही प्रारंभ हो गया। इस दौरान विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव एवं उनके बेटे शम्भी यादव, श्री कापड़ीवास एवं श्री शर्मा के निवास पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे। इस अवसर पर चेयरमैन धर्मपाल यादव ने कहा कि रणधीर सिंह कापड़ीवास एवं पं. मूलचंद शर्मा की विनम्रता ने उन्हें समाज के सभी वर्गों के बीच लोकप्रिय बना दिया है और उनकी कड़ी मेहनत ने उनके क्षेत्र को बदल दिया है। हम दोनों की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। श्री यादव ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी और उनके सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना की। गौरतलब है कि रेवाड़ी विधायक श्री धर्मपाल यादव के बड़े पुत्र का विवाह, रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास की बेटी के साथ हुआ है एवं पं. मूलचंद शर्मा, श्री यादव के पुराने एवं घनिष्ठ मित्रों में से हैं
Related Posts
मानव रचना शिक्षण संस्थान में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने विश्वस्तरीय अल्टीमेट खो खो प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ:-अमित भल्ला
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )| हमेशा से ही मानव रचना शिक्षण संस्थान में खेल को बढ़ावा दिया जाता है, और यही वहज…
डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में एनआईएसएम द्वारा 10 घंटे के कोर्स का प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : 15, 16 और 17 नवंबर को डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में आयोजित एनआईएसएम 10 घंटे का कोर्स…
डॉ. सुनीता कटारिया द्वारा तीज महोत्सव समारोह का कार्यक्रम किया गया
गुरुग्राम ( विनोद वैष्णव )| स्नेहा वर्मा (मिसेस हरियाणा 2019), मुख्य अतिथि उप-निरीक्षक अनीता कुंडू (माउंट एवरेस्ट की सबसे ऊंची…