(विनोद वैष्णव ) |शक्तिपीठ पब्लिक स्कूल में बैसाखी का त्यौहार आज बहुत धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर विधार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके कार्यक्रम को यादगार बना दिया । विधालय की प्राचार्या श्रीमती ज्योति आर्या ने विधार्थियों को बैसाखी के त्यौहार को मनाने की परम्परा के बारे मेें बताया । ज्योति आर्या ने बताया कि गुरू गोबिन्द सिहं जी महाराज ने इसी दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी । विधालय के प्रबन्धक श्री सुरेश गुलाटी ने इस अवसर जलियाँवाला बाग की घटना की चर्चा की और उस अवसर पर अंग्रेज जनरल माईकल आॅडवायर द्वारा किये गये नरसंहार और निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या के शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये । विधालय के चेयरमैन दासराम आर्य ने विधार्थियों को सभी धर्मों, मतों के त्यौहारों को इसी उत्साह से मनाने की प्रेरणा दी । इस अवसर पर सत्यभूषण आर्य, विधा भूषण आर्य, सुधीर कपूर, पंकज, सिंधु, श्रीमती नीता आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।
Related Posts
डी. ए. वी शताब्दी महाविद्यालय में बीसीए , बीबीए और बीटीटीएम के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डी. ए. वी शताब्दी महाविद्यालय में बीसीए , बीबीए और बीटीटीएम के प्रथम वर्ष के छात्रों…
एस. आर. एस. इंटरनेशनल स्कूल में 5100 दीप प्रज्वलित कर राम मंदिर भूमि पूजन की खुशी मनाई
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )।5 अगस्त के दिन ‘राम मंदिर भूमि-पूजन दिवस’ को ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एस. आर. एस. इंटरनेशनल स्कूल में…
सरस्वती मॉडर्न पब्लिक स्कूल मोहना के कक्षा बाहरवीं के छात्र छात्राओं का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) | सरस्वती मॉडर्न पब्लिक स्कूल मोहना के कक्षा बाहरवीं के छात्र छात्राओं का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100%…