फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )| भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर 15 अप्रैल को बाबा सूरदास मंदिर, तिलपत से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर युवा ब्राह्मण एकता संघ ने आज अनेक स्थानों पर जाकर निमंत्रण दिया। जिसमें फरीदाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों के समस्त ब्राह्मण संगठन शामिल होंगे। यात्रा बाबा सूरदास मंदिर, तिलपत से हवन व यज्ञ के साथ आरंभ होगी और पल्ला, सैक्टर-37, सराय ख्वाजा, अशोका एंक्लेव, सैक्टर-29, ओल्ड फरीदाबाद से आते हुए सैक्टर-16 स्थित महर्षि पाराशर व्यायामशाला पर आकर समाप्त होगी। शोभा यात्रा धूम-धड़ाके साथ निकलेगी और इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
Related Posts
सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा आयोजित मानवता-फेस्ट-२०१९9
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा अपने ही विशाल परिसर सतयुग दर्शन वसुन्धरा में मानवता-फेस्ट २०१९9, का…
लायंस क्लब फरीदाबाद ग्रेटर ने अहमदाबाद ट्रांसपोर्ट के कार्यालय पर Eye Care हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क आँखों के जाँच कैम्प का आयोजन किया
फरीदाबाद ( दीपक शर्मा )|लायंस क्लब फरीदाबाद ग्रेटर ने अहमदाबाद ट्रांसपोर्ट के कार्यालय पर Eye Care हॉस्पिटल के सहयोग से…
जलियांवाला बाग कांड के शहीदों को किया याद
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ): अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने शुक्रवार को जलियांवाला बाग कांड के शहीदों की याद में…