फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। दिव्यांगों के प्रति सहानुभूति से भी ज्यादा उनकी आत्मविश्वास वृद्धि के लिए प्रयास किये जाने की ज़रूरत है। खास तौर से दृष्टि हीनों के । यह कहना था पीएनबी प्रेरणा क्लब की अध्यक्ष मंजू आनंद का। श्रीमती आनंद शुक्रवार को नेशनल एसोसिएशन फ़ॉर ब्लाइंड फरीदबाद में आयोजित एक समारोह में बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि दृष्टि हीनों की मदद सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर पीएनबी प्रेरणा क्लब ने एन ए बी को चार रूम कूलर भी प्रदान किये। एनएबी की ओर से संस्था के अध्यक्ष अजित सिंह पटवा ने अतिथियों का स्वागत किया और स्नेह भेंट के लिए उनका आभार जताया। इस अवसर पर दिल्ली से पीएनबी की एजीएम वीना कॉल फरीदाबाद एजीएम आर के बाजपेई एनएबी की ओर से उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता और महासचिव हेम सिंह यादव भी उपस्थित थे। आनंद नहीं एडीबी द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों का जायजा लिया और संस्था के पदाधिकारियों को इसके लिए साधुवाद दिया।
Related Posts
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों के साथ 76 रूपये प्रति साधारण थाली का भोजन किया
नई दिल्ली(विनोद वैष्णव ) | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी सादगी का पयिचय देते हुए नई दिल्ली स्थित…
ए. बी.एम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कक्षा बारहवीं का परिणाम शत- प्रतिशत रहा
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) | ए. बी.एम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल,सेक्टर-89 कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्रों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमे…
सतयुग दर्शन वसुंधरा परिसर में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2021 का विशेष आयोजन किया गया-
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव) l सतयुग दर्शन वसुंधरा स्थित ऑडिटोरियम में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र एवं…