फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) : दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की 29 अप्रैल को होने वाली जनाक्रोश रैली में हरियाणा की महिलाओं की भी जबरदस्त भागीदारी होगी। प्रदेश से दस हजार महिलाएं जनाक्रोश रैली का हिस्सा बनेंगी। यह दावा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में किया। सुमित्रा चौहान यहां महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आई थी।बैठक के बाद सुमित्रा चौहान ने कहा कि हरियाणा, दिल्ली के सबसे समीप होने की वजह से सबसे ज्यादा कार्यकर्ता जाएंगे। इनमें फरीदाबाद की एक हजार महिलाएं होंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार के प्रति लोगों का गुस्सा जन आंदोलन बनता जा रहा है। प्रदेश में आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। लोगों का सरकार से मोहभंग हो चुका है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शारदा राठौर ने कहा कि 29 अप्रैल को होने वाली रैली से भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी, जिन मुद्दों को लेकर भाजपा ने सत्ता हासिल की है वही मुद्दे आज सरकार के एजेंडे से गायब हैं।
Related Posts
मॉडर्न इंटरनेशनल सीनियर सेकंडरी स्कूल,जसाना फरीदाबाद में कक्षा प्रथम से दसवीं तक गणित विषय में ब्लूम स्कूल ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया
मॉडर्न इंटरनेशनल सीनियर सेकंडरी स्कूल,जसाना फरीदाबाद में कक्षा प्रथम से दसवीं तक गणित विषय में ब्लूम स्कूल ओलंपियाड परीक्षा का…
दसवीं की टॉपर ऋषिता को विधायक नैना चौटाला ने लैपटॉप देकर किया सम्मानित
जींद/चंडीगढ़ (विनोद वैष्णव )। ऋषिता बेटी आपको बहुत-बहुत बधाई हो और मेरी इच्छा है कि जिस तरह से आपने दसवीं…
स्वच्छत अभियान की पूल खोलते हुए हरियाणा सरकार की शव यात्रा निकाली
( विनोद वैष्णव )| सेक्टर-7 और 8 के युवाओं ने सेक्टर में कई दिनों से कूड़ा न उठने से परेशान…