फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )| एतमादपुर स्थित मानव संस्कार पब्लिक स्कूल में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में बोलते हुए जन सेवावाहिनी संस्था के महासचिव दिवाकर मिश्रा ने कहा कि कैंसर एक बीमारी नहीं बल्कि सैंकड़ों बिमारियों का एक समूह है जो बाल व नाखून छोडकर शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है। आज 80 प्रतिशत बिमारियां सैल्फ जेनरेटेड हैं। निर्भर करता हैं कि हम क्या खाते हैं किस वातावरण में रहते हैं और क्या पीते हैं। अगर व्यक्ति दिनचर्या और खानपान का ध्यान रखे तो अधिकतर बिमारियों से बच सकता है। कैंसर जैसी बडी बिमारी की शुरूआती लक्षण पीडा रहित होते हैं जिसके कारण अधिकतर लोग विश्वास ही नही करते कि वे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रस्त हैं। इसलिए स्वतं संज्ञान लेते हुए प्रारम्भिक अवस्था में ही चिकित्सा सहायता लें और स्वस्थय रहें | जनसेवा वाहिनी संस्था का मूल उदेश्य अधिकतर लोगों को जागरूक करना है। जिससे स्वस्थ् प्रदेश, स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण हो सके। संस्था उस अंतिम व्यक्ति की बैशाखी बनकर सहायता करती है जो अपनी सहायता खुद नही कर पाते हैं। स्कूल परिसर में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर योगेश शर्मा, प्रिंसीपल रमा कौल, एडमिन इंचार्ज मोनिका गुप्ता अध्यापिकाओं सहित सैंकडों छात्र मौजूद थे।
Related Posts
डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं साहित्यकार सम्मान कार्यक्रम
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में दिनांक 19 मार्च 2025 को उच्चतर शिक्षण संस्थान पंचकूला द्वारा स्वीकृत और…
अद्भुत धाम हनुमान मंदिर सेक्टर 16 में श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं मंदिर का 31वां वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | अद्भुत धाम हनुमान मंदिर सेक्टर 16 में श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं मंदिर का 31वां…
ओमप्रकाश रैक्सवाल के नेतृत्व में कालोनी का प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ को कराया बिजली समस्या से अवगत
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। नगर निगम पूर्व पार्षद ओमप्रकाश रैक्सवाल के नेततृत्व में विनय नगर, गंगाराम कलोनी, सूर्या विहार,…