फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ): भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की डबुआ मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा द्वारा आयोजित की गई। जिसमें महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। बैठक में डबुआ क्षेत्र की मुख्य समस्याओं जैसे सीवर जाम, सड़कों पर गंदगी एवं पीने के पानी की समस्याओं पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने महिला कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वो विधायक से मिलकर उक्त समस्याओं के निराकरण के लिए बात करेंगी और जो भी संभव हो पाएगा निश्चित रूप से करवाया जाएगा। अनीता शर्मा ने सभी उपस्थित बहनों तथा उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा और नहीं हुआ तो उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करके जल्द से जल्द इस समस्या का निवारण किया जाएगा। मीटिंग में सर्वसम्मति से स्वाति तिवारी को युवा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा, महामंत्री मनीषा सिंह, उपाध्यक्ष मंजू, अनीता, मधु, सीमा, अनुराधा भारद्वाज, शैली बब्बर, वीणा, इंद्रवती, सत्य, सुलेखा त्यागी तथा मंडल अध्यक्ष जवाहर कॉलोनी रेखा नयन भी उपस्थित रही।
Related Posts
जी. बी. एन. सीनियर सेकेंडरी विद्यालय 21 डी के विद्यार्थियों ने इंटर-स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मचाया धमाल
जीत के लिए जुनून चाहिए, आत्मविश्वास रगों में खूब चाहिए, ये आसमान भी आएगा ज़मीं पर, बस इरादों में जीत…
Delhi Public School Karnal organized a wonderful Story Telling Session by Ms Namrata Jain
Delhi Public School Karnal organized a wonderful Story Telling Session by Ms Namrata Jain, an acclaimed author of ‘Namaste series’…
रेप पीडि़ता को न्याय दिलाने के लिए बी.के. चौक से नीलम चौक फरीदाबाद में प्रदर्शन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )। सभी सामाजिक संगठनों ने रेप पीडि़ता अंकुर को न्याय दिलाने के लिए बी.के. चौक से नीलम…