फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ): पुलिस द्वारा एक बेकसूर व्यक्ति को थर्ड डिग्री की यातना देकर बुरी तरह मारपीट करने का मामला गर्माता जा रहा है। थाना सदर बल्लभगढ़ के अंतर्गत सीकरी पुलिस चौकी इंचार्ज व उसके स्टाफ के 4 पुलिस कर्मियों ने एक व्यक्ति को जबरन उसकी दुकान से उठाकर चौकी में लाकर बुरी तरह मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में बल्लभगढ़ में स्थानीय लोगों की पंचायत हुई और वह इक_ा होकर डीसीपी सैंट्रल भूपेंद्र ङ्क्षसह से मिले और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। डीसीपी भूपेंद्र ङ्क्षसह ने कहा कि पुलिस कमिश्रर के आदेश पर मामले की जांच चल रही है और दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। कानून सब के लिए एक समान है। पंचायत का नेतृत्व कर रहे राजेंद्र खूटैला एडवोकेट ने कहा कि पीडित सुभाष सैक्टर-8 में रहता है और पलवल में अपनी दुकान चलाता है। इस पर कोई केस नहीं है और न ही किसी ने कोई रिपोर्ट दी है। सुभाष के जीजा राजेश के खिलाफ एक धो ााधड़ी का केस 2016 में हुआ था और उसका समझौता हो गया था। राजेश पर दवाब बनाने के लिए सुभाष के साथ इस तरह गलत हरकत की गई है। पीडित को न्याय दिलाने के लिए मु य रूप से राजेश तेवतिया एडवोकेट, रामरतन चौधरी, सूबेदार पतराम, लखन बैनीवाल, संजय डैंडे एडवोकेट, सुभाष, हरप्रसाद, अशोक नर्वत एडवोकेट, अतर ङ्क्षसह सागवान, जसवंत गहलावत सहित अनेक लोग मौजूद थे। इस मामले को लेकर पहले भी लोग पुलिस कमिश्रर से मिले थे जिसकी जांच डीसीपी सैंट्रल को सौंपी थी, पंरतु कोई कार्रवाई न होने पर आज लोग दोबारा डीसीपी सैंट्रल से मिले और कार्रवाई की मांग की।
Related Posts
रायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्थापना दिवस के अवसर पर रायन इंटरनेशनल स्कूल ,फरीदाबाद के छात्रों ने फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह से एक बेबाक बातचीत की :-प्रधानाचार्य निशा शर्मा
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| रायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्थापना दिवस के अवसर पर रायन इंटरनेशनल स्कूल ,फरीदाबाद के छात्रों…
गणतंत्र दिवस पर चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस की नजर , 3000 से अधिक पुलिस कर्मी किए तैनात:- पुलिस आयुक्त
विनोद वैष्णव | गणतंत्र दिवस समारोह के शुभ अवसर पर शुक्रवार मुख्य अतिथि , माननीय श्री ज्ञान चंद गुप्ता विधायक…
मानव रचना शैक्षणिक संस्थान ने फरीदाबाद पुलिस को भेंट की स्कॉर्पियो कार
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ): मानव रचना शैक्षणिक संस्थान की ओर से एक बार फिर फरीदाबाद पुलिस को कार भेंट की गई…